{"_id":"67c343539a9c193e2d0499fe","slug":"trust-is-necessary-for-entrepreneurship-development-principal-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-631326-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमिता विकास के लिए विश्वास जरूरी : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमिता विकास के लिए विश्वास जरूरी : प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय पीजी कॉलेज में देव भूमि उद्यमिता कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को हिमालयी क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक संस्कृति के माध्यम से उद्यमिता विकास की तकनीक बताई गई।शनिवार को कार्यक्रम में छात्रों ने कृषि, सौंदर्य प्रसाधन, पर्यटन, शिक्षण समेत विभिन्न क्षेत्रों में रुचि बताई। उद्यमिता विशेषज्ञ प्रशांत कुकरेती ने हल्दी और बाजरा जैसे उत्पादों के महत्व पर चर्चा करते हुए इस क्षेत्र में उद्यमिता के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने छात्रों को संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी पर्वतारोहण का प्रशिक्षण देता है। प्राचार्य प्रो.डॉ. एलआर राजवंशी ने कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी योग्यता और दक्षता में वृद्धि कर भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उद्यमिता के लिए लक्ष्य और दृष्टि स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने संसाधनों की उपलब्धता, उत्पाद की बाजार मांग, उत्पादों का प्रस्तुतिकरण और पैकेजिंग, आवश्यक कौशल का विकास करना, नेतृत्व की गुणवत्ता, ग्राहकों का विश्वास और निरंतरता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में नवनीत, आकांक्षा, सलोनी समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन