{"_id":"5d56e1198ebc3e89e362fbbf","slug":"truck-crash-16-injured-including-7-children-kotdwar-news-drn3165155198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 7 बच्चों समेत 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 7 बच्चों समेत 16 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली के पास एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत 16 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हंस अस्पताल चमोलीसैंण सतपुुली में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रक में सवार मोदीपुरम, मेरठ निवासी सभी लोग एक ही कुटुंब (राजस्थानी बागड़ी समुदाय) के बताए जा रहे हैं।
थानाध्यक्ष सतपुली त्रिवेंद्र सिंह रौतेला के अनुसार, बृहस्पतिवार रात दो बजे एनएच पर सतपुली से दो किमी. पहले मेरठ से अगस्त्यमुनि जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। दुर्घटना में चालक सहित 16 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर थाना सतपुली से उपनिरीक्षक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को 108 एवं अन्य वाहनों से द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल रवि (35), गौरी (32) और सतीश (32), मुकेश (32), मोहित (7), कार्तिक (3), राशी (5), सानिया (10), जुगनू (13), साहिल (15), अंशिका (10), आयुष (3), रीता (26), विनय (5), सुनीता (28) और चालक बबलू (44) को प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक के अनुसार तीव्र ढलान में ब्रेक फेल हो गए, जिससे उसने पहाड़ी पर बस को टकरा दिया। जिस जगह ट्रक पहाड़ी से टकराया, उससे महज 8-10 मीटर आगे गहरी खाई है। यदि पहाड़ी से टकराकर ट्रक नहीं रुकता तो भयावह हादसा हो सकता था।