फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tribute paid to Peshawar incident hero Veerchandra Singh Garhwali on his death anniversary.

Kotdwar News: पुण्य तिथि पर पेशावर कांड के नायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि

Tue, 01 Oct 2024 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Peshawar incident hero Veerchandra Singh Garhwali on his death anniversary.

विज्ञापन
कोटद्वार। जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की 45वीं पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तहसील परिसर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का माल्यार्पण कर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि पेशावर में देश की आजादी के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना कर उन्होंने अप्रतिम साहस का परिचय दिया था। इसके बाद उन्हें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नाम मिला। वक्ताओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला और उनके नाम पर चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रवीन रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, बृजपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, सुदर्शन रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह और पूर्व प्रधान लक्ष्मी नेगी आदि मौजूद रहे।


उधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड के नायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रंजना रावत, सुधा असवाल, जीतेंद्र बिष्ट, बलवीर रावत, आलम सिंह रावत, शुभम रावत, राजा आर्य और महावीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed