{"_id":"5e0cd67f8ebc3e87da1774bc","slug":"treatment-in-government-base-hospital-expensive-kotdwar-news-drn331348555","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से बेस अस्पताल में इलाज कराना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से बेस अस्पताल में इलाज कराना हुआ महंगा
विज्ञापन
कोटद्वार स्थित राजकीय बेस अस्पताल।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल में नए साल से इलाज महंगा हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी की पर्ची से लेकर भर्ती शुल्क तक के यूजर्स चार्जेज में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। बढ़े चार्ज बुधवार से लागू कर दिए गए हैं।
शासनादेश के मुताबिक राजकीय बेस चिकित्सालय में एक जनवरी से यूजर चार्जेज में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। 104 बेड वाले बेस अस्पताल पर पौड़ी जिले की अस्सी फीसदी आबादी इलाज के लिए निर्भर है। यहां सिटी स्कैन, एमआरआई, लिथोट्रिप्सी जैसी सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध है। यही वजह है कि जनपद के पहाड़ी क्षेत्र से लेकर कोटद्वार के मैदानी इलाके और यूपी तक के गरीब लोग यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। यूजर्स चार्जेज में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से अब सरकारी अस्पताल में इलाज कराना भी गरीब लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है। लोगों की ओर से बढ़े हुए चार्ज को निरस्त करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। जनता को सस्ता और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का दवा कर रही सरकार ने 10 प्रतिशत यूजर चार्जेज बढ़ाकर गरीब तबके के मरीजों की चिंता बढ़ा दी है। अब सरकारी अस्पताल में ओपीडी की पर्ची से लेकर सभी टेस्ट और ऑपरेशन तक के लिए मरीजों को पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे। डायलिसिस के रेट को छोड़कर अन्य सभी चार्ज बढ़ा दिए गए हैं। डायलिसिस के लिए पूर्व की तरह 1028 रुपये ही देने होंगे। आयुष्मान कार्ड धारक के लिए सुविधा निशुल्क प्रदान की गई है।
शासनादेश के अनुसार हर साल एक जनवरी से अस्पताल में यूजर्स चार्जेज में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। इसमें अस्पताल प्रशासन की कोई भूमिका नहीं होती। नई दर बुधवार से प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन
-डॉ बीके शुक्ला, सीएमएस राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार
बेस अस्पताल में यूजर्स चार्जेज
रेट पहले अब
ओपीडी पर्ची 23 25
भर्ती फीस 119 131
डिजीटल एक्स-रे 161 180
अल्ट्रासाउंड 478 518
एमआरआई 4200 4659
सिटी स्कैन 2830 3113
लीथोट्रिप्सी 19292 21221
ईसीजी 119 131
बेस अस्पताल को मिला एक और निश्चेतक
राजकीय बेस अस्पताल में अब एक निश्चेतक के अवकाश पर जाने से आपरेशन थियेटर ठप नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बेस अस्पताल को एक अतिरिक्त निश्चेतक की तैनाती कर दी है। जिससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी। वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के जनसंपर्क अधिकारी सीपी नैथानी ने बताया कि बेस अस्पताल में अब तक एक ही निश्चेतक डा. एसडी आर्य कार्यरत थे। उनके अवकाश पर जाने के दौरान ऑपरेशन के कार्य प्रभावित होते थे, जिसके चलते जनता और जनप्रतिनिधियों की ओर से एक और निश्चेतक की तैनाती की मांग लंबे समय से चल रही थी। वन मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने निश्चेतक डॉ शिवानी सेमवाल को यहां स्थानांतरित कर दिया है। डॉ शिवानी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।