{"_id":"608d425a8ebc3e245a773b50","slug":"transport-federation-warns-of-agitation-over-non-increase-of-fare-kotdwar-news-drn377764257","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया न बढ़ाने पर परिवहन महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया न बढ़ाने पर परिवहन महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
जीएमओयू समेत उत्तराखंड की सभी परिवहन कंपनियों के महासंघ ने निजी क्षेत्र के सार्वजनिक वाहनों में 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ यात्री किराया दोगुना न करने पर दो मई से चक्का जाम व आंदोलन की चेतावनी दी है।
जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। कहा कि कोरोना के प्रथम चरण के दौरान राज्य सरकार ने 50 फीसदी यात्रियों के प्रतिबंध के साथ किराया दोगुना कर वाहनों के संचालन का शासनादेश जारी किया था। उक्त शासनादेश को फिर से कोरोनाकाल के दूसरे चरण में जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन और पत्र भेजे गए, लेकिन इस पर विचार करना तो दूर, किराया न बढ़ाने का फरमान जारी कर दिया गया है। महासंघ के बैनर तले राज्य की सभी परिवहन कंपनियां रविवार से वाहन खड़ा करना शुरू कर देंगे।
अध्यक्ष ने कहा कि डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि 50 फीसदी सवारियों को लेकर बसों का संचालन करना घाटे का सौदा बन गया है।