{"_id":"6ada0bcb9f2db8fb0d09529c","slug":"training-of-field-trainers-begins-for-the-second-phase-of-census-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127531-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
Thu, 22 Oct 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना
एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगा जनगणना का कार्य
कोटद्वार। जनगणना के दूसरे चरण के लिए नगर निगम प्रेक्षागृह में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पहले दिन ट्रेनरों को ईबी (एन्यूमरेशन ब्लॉक) का लेआउट तैयार करने, प्रतीक चिह्नों की पहचान करने और डिजिटल ऐप पर जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. गुंजन अमरोही, राकेश पोखरियाल और जनगणना निदेशालय से तकनीकी सहयोग दे रहे कमल कर्नाटक व शिव कुमार ने भवन, सड़क, रेलवे ट्रैक, नहर, नल, हैंडपंप, दवा की दुकान और डाकघर आदि को दर्शाने वाले प्रतीक चिह्नों की जानकारी दी। पीई ऐप पर जानकारी अपलोड करने से पहले ईबी क्षेत्र का भ्रमण करना जरूरी है।
मास्टर ट्रेनर राकेश पोखरियाल ने बताया कि जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर से शुरू होकर चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की जाएगी। इस दौरान उत्तराखंड के नागरिक अपने और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक सत्यापन कर जानकारी पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 16वीं जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। इसमें जातिगत गणना भी शामिल है, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) सहित अन्य वर्गों की जानकारी दर्ज की जाएगी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में नगर निगम कोटद्वार के साथ कोटद्वार, लैंसडौन, सतपुली, चौबट्टाखाल, यमकेश्वर और जाखणीखाल तहसीलों के 32 फील्ड ट्रेनर प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम संदीप कुमार और नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल आदि मौजूद रहे।