फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traffic will start on Banghat bridge in two weeks

Kotdwar News: बांघाट पुल पर दो सप्ताह में हो जाएगी आवाजाही शुरू

Tue, 27 Feb 2024 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic will start on Banghat bridge in two weeks
रेट्रो फिटिंग क्षतिग्रस्त होने से सितंबर में रोक दी गई थी भारी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

सतपुली। सतपुली-कांसखेत-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर नयार नदी में स्थित बांघाट पुल की रेट्रो फिटिंग का कार्य अंतिम चरण में है। अगले डेढ़ से दो सप्ताह के भीतर रेट्रो फिटिंग का कार्य पूरा कर पुल को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
सतपुली-कांसखेत-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कल्जीखाल ब्लॉक को द्वारीखाल ब्लॉक से जोड़ने के लिए 1979 में नयार नदी पर बांघाट में पुल बनाया गया था। पुल बनने के बाद दोनों ब्लॉक के लोगों को इस मार्ग पर सुगम आवाजाही की सुविधा मिल रही थी। सितंबर 2023 में खनन के ओवर लोडेड डंपरों की आवाजाही से बांघाट पुल की रेट्रो फिटिंग उधड़ गई थी, जिससे पुल से आवाजाही खतरनाक हो गई।
विज्ञापन

लोनिवि पौड़ी ने खतरे को भांपते हुए बीते दिसंबर में पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। इसके बाद विभाग ने रेट्रो फिटिंग का काम शुरू किया गया। इसके विकल्प के रूप में आवाजाही के लिए चमोलीसैंण से बिलखेत तक नयार नदी में करीब ढ़ाई किमी का अस्थायी डायवर्जन मार्ग बनाया गया। डायवर्जन मार्ग लंबा और धूल भरा होने के कारण क्षेत्रीय ग्रामीण एवं यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार पुल की मरम्मत का कार्य जल्द कराने की मांग उठाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट्रो फिटिंग का कार्य अंतिम चरण में है। पुल पर लोहे की नई प्लेटें बिछा दी गई है। अब दोनों छोरों पर आरसीसी डाली जाएगी। इसके बाद पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
- महेंद्र कुमार, जेई, प्रांतीय खंड लोनिवि की पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed