फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traffic police in action mode, challaning 12 buses from Uttar Pradesh and Uttarakhand.

Kotdwar News: एक्शन मोड पर यातायात पुलिस, यूपी-उत्तराखंड की 12 बसों के चालान

Sat, 27 Sep 2025 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:20 PM IST
सार

कोटद्वार में त्योहारी सीजन के कारण सड़क यातायात पर दबाव बढ़ा है। रोडवेज बसों की अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की स्थिति बन रही है, जिस पर यातायात पुलिस ने 12 बसों के चालान किए हैं। दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ा है।

विज्ञापन
Traffic police in action mode, challaning 12 buses from Uttar Pradesh and Uttarakhand.

विस्तार

कोटद्वार। त्योहारी सीजन होने के कारण बाजार में भीड़ और हाईवे व संपर्क मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने लगा है। कुछ जगहों पर रोडवेज बसें सड़क यातायात में बाधा बन रही हैं। यातायात व्यवस्था को सृदृढ़ बनाने के लिए यातायात पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। यातायात में बाधक बनने पर कुछ दिनों में ही यूपी व उत्तराखंड की 12 बसों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन


शहर में इन दिनों रोडवेज डिपो का भवन निर्माणाधीन है। डिपो के बाहर सड़क से ही रोडवेज बसों का संचालन होता है। यहां अक्सर बेतरतीब खड़ी होने वाली बसों से जहां जाम की स्थिति बन रही है, वहीं क्षेत्रीय दुकानदार भी परेशान हैं। उनका कहना है कि बसों के खड़े रहने और जाम लगने से उनके कारोबार पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। वहीं, कुछ ऐसे ही हालात नेशनल हाईवे पर शहर के लालबत्ती चौक क्षेत्र के बने हैं। यहां हाईवे पर ही बसों को काफी काफी देर तक खड़ा कर यात्रियों को बसों में सवार किया जा रहा है। इस दौरान हाईवे पर सड़क यातायात बाधित होने से जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


यातायात को बाधित किए बिना रोडवेज बसों का संचालन सुनिश्चित करने की यातायात पुलिस की ओर से रोडवेज डिपो प्रशासन को हिदायत दी गई थी। इसके लिए एक समय में केवल चार बसों को ही खड़ा करने और दो कतारों में बसें खड़ी नहीं करने को कहा गया था। गाइड लाइन पर ध्यान नहीं देने, बसों के कारण जाम की स्थिति बनने पर आखिरकार यातायात पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि सितंबर में ही अब तक यूपी और उत्तराखंड रोडवेज की 12 बसों के चालान किए जा चुके हैं। आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाकर यातायात को बाधित होने से रोका जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed