फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traditional farming will have to be re-adopted: Ritu Khanduri

परंपरागत खेती को पुन: अपनाना होगा : ऋतु खंडूड़ी

Tue, 08 Oct 2024 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Traditional farming will have to be re-adopted: Ritu Khanduri

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के चैलूसैंण बाजार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत उत्पादों के विपणन के लिए आउटलेट का उद्घाटन किया गया। नई दिशा महिला स्वयं सहायता समूह अमाल्डू गांव की संयोजक रेनू उनियाल की ओर से आउटलेट खोला गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से दो धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट दी गई।

आउटलेट का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी व ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। विधानसभा अध्यक्ष ने महिला स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज हमें परंपरागत खेती को फिर से अपनाना होगा। जिससे हम अपने पुराने अनाजों को पुनः अपना सकें। इसके लिए सभी को मेहनत करनी पड़ेगी। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि आज जो पलायन हो रहा है उसको हम खेती के माध्यम से रोक सकते हैं। उन्होंने जैविक खेती को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उसकी हर जगह मांग है।
विज्ञापन


अपर निदेशक कृषि गढ़वाल मंडल डॉ. प्रभा राम ने कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी विकेश कुमार यादव ने कृषि और बागवानी पर जोर दिया। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग विवेक उपाध्याय ने स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत, एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य, बीडीओ रवि कुमार सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखपाल सिंह, जिला महामंत्री अर्जुन कंडारी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह नेगी और ग्राम प्रधान शोभा नैथानी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed