फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traders in Satpuli were enraged over the collection of trade license fees

Kotdwar News: सतपुली में ट्रेड लाइसेंस शुल्क वसूलने पर भड़के व्यापारी

Fri, 21 Nov 2025 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 21 Nov 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Traders in Satpuli were enraged over the collection of trade license fees
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली की ओर से ट्रेड शुल्क वसूलने का नगर के व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी शुक्रवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूनम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ट्रेड शुल्क न वसूले जाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि प्रदेश के नगर निगम और नगर पालिकाओं में अभी ट्रेड शुल्क नहीं लिया जा रहा है। कोटद्वार और दुगड्डा समेत कई स्थानों पर ट्रेड शुल्क सतपुली से 70 से 80 फीसदी तक कम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने कहा कि जब तक प्रदेश के सभी निगम और नगर पालिकाओं में ट्रेड शुल्क नहीं लिया जाता तब तक वह सतपुली में भी ट्रेड शुल्क नहीं देंगे। चेतावनी दी कि यदि नगर पंचायत ने जबरन ट्रेड शुल्क थोपा तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ईओ से मिले प्रतिनिधिमंडल में विनोद धस्माना, सुनील डंडरियाल, धीरेंद्र नेगी, संदीप डोबरियाल, अभिषेक उनियाल, नरेंद्र शर्मा सहित कई व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed