फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traders got space for firecracker shop from SDM

Kotdwar News: पटाखे की दुकान के लिए जगह को एसडीएम से मिले व्यापारी

Thu, 24 Oct 2024 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Traders got space for firecracker shop from SDM
कोटद्वार। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन की ओर से इस बार केवल देवी रोड पर विजय गार्डन में ही पटाखे की दुकानें लगाने की अनुमति मिलने से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने अन्य जगह पर भी स्थान उपलब्ध कराने के लिए तहसील पहुंचकर एसडीएम से वार्ता की, लेकिन एसडीएम से ठोस आश्वासन न मिलने के कारण व्यापारियों के हाथ मायूसी ही लगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया और महासचिव नवीन गोयल के नेतृत्व में व्यापारी एसडीएम सोहन सिंह सैनी से उनके कार्यालय में मिले। व्यापारियों का कहना था कि उनकी ओर से दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखे खरीद लिए गए हैं, लेकिन इस बार प्रशासन की ओर से महज विजय गार्डन में ही पटाखे की दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान की गई है। जबकि विगत वर्षों में प्रगति मैदान और नजीबाबाद रोड पर पटाखे की दुकानें लगती आ रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि पटाखे लगाने के लिए एक ही जगह चिह्नित किए जाने से उन्हें पटाखों की बिक्री करना मुश्किल हो जाएगा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कहा कि विजय गार्डन में भी उन्हें पटाखों की बिक्री के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। एसडीएम ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से चिह्नित जगह में ही पटाखे की दुकानें लगेंगी। अन्य जगह पर पटाखे की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे सभी व्यापारी मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed