फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tractor engaged in road construction work fell into a ditch, death of lonvi worker

सड़क निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर खाई में गिरा, लोनिवि कर्मी की मौत

Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor engaged in road construction work fell into a ditch, death of lonvi worker
दुगड्डा-धुमाकोट मोटर मार्ग पर सेंधीखाल के पास डामरीकरण के कार्य में लगा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता सुदेश बिंजोला ने बताया कि बुुधवार को दुगड्डा-धुमाकोट मोटर मार्ग पर सेंधीखाल के पास सड़क डामरीकरण का कार्य चल रहा था। करीब तीन बजे एक ट्रैक्टर डामरीकरण के लिए बजरी लेकर आ रहा था, तभी चढ़ाई पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई मेें गिर गया, जिससे ट्रैक्टर में सवार लोनिवि के वर्क एजेंट राकेश कुमार (36) पुत्र दयाल राम निवासी आशुधार किमगोड़ीखाल और ट्रैक्टर चालक रजा (22) पुत्र इसलाम निवासी मसाबी गांव शामिली यूपी ट्रैक्टर के साथ गहरी खाई में गिर गए। घायलों को खाई से निकालकर 108 वाहन से राजकीय बेस अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर चालक रजा को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने चालक की हालत को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed