फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tourists will increase in Corbett from 3D theater: Dr. Harak Singh

थ्री-डी थियेटर से कार्बेट में बढ़ेंगे पर्यटक : डा. हरक सिंह

Sat, 27 Feb 2021 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Tourists will increase in Corbett from 3D theater: Dr. Harak Singh
कोटद्वार में कार्बेट थ्री-डी थियेटर का शुभारंभ करते वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत। - फोटो : KOTDWAR
पर्यटकों को थ्री-डी वीडियो के माध्यम से कार्बेट और वन्यजीवों के जानकारी के लिए बनाया गया कार्बेट थ्री-डी थियेटर का वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि थियेटर से कार्बेट क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को कार्बेट स्वागत कक्षा की पहली मंजिल पर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शिलापट्ट का अनावरण और रिबन काटकर 32 सीटर थ्री-डी थियेटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि थ्री-डी थियेटर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया का सपना सकार हो रहा है। देश में यह इस प्रकार का पहला प्रयास है। उनके जर्मन दौरे में उन्होंने इस प्रकार की थ्री-डी थियेटर देखा था, तभी उन्होंने कार्बेट में पर्यटकों के लिए इस प्रकार का थिएटर विकसित करने की प्रण लिया था, जो आज साकार हुआ है। इसी प्रकार का एक और बड़ा थ्री-डी थियेटर को टाइगर सफार पाखरो में भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर वर कार्बेट के डायरेक्टर राहुल, केटीआर के डीएफओ अखिलेष तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री मंजू जखमोला, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, गौरव जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, रश्मि सिंह, विनोद रावत, पार्षद गायत्री भट्ट, लीला कर्णवाल, मनीष भट्ट, कुलदीप रावत, कमल नेेगी, आशा डबराल, पूनम खंतवाल, विजय लखेड़ा, सीपी नैथानी, गोविंद लड्डा, रेंज अधिकारी एमएस माउड़ी, कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed