फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tips to learn science in a simple way

विज्ञान को सरल तरीके से सीखने के बताए गुर

Thu, 09 Dec 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Tips to learn science in a simple way
डिग्री कॉलेज सतपुली में आयोजित चार दिवसीय विज्ञान कार्यशाला के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को शिक्षकों को विज्ञान को सरल तरीके से सीखने के गुर बताए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमोद मिश्रा और मनीष कुमार ने बेकार वस्तुओं से विज्ञान के उपकरण बनाने और उन उपकरणों की महत्ता के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि लिखित रूप की अपेक्षा प्रयोगात्मक रूप में विज्ञान को सीखा जाए तो निश्चय ही कई आविष्कार इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षक और छात्र भविष्य में कर सकेंगे। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल सतपुली के प्रधानाचार्य प्रबंधक राकेश डोबरियाल, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवी सिंह ने कहा कि शिक्षकों ने इस कार्यशाला से ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त की हैं। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर आयोजक संस्था के उपाध्यक्ष पूर्णानंद गोस्वामी, रवि गुप्ता, सचिंद्र नेगी, कुमारी शिवानी, कुमारी अमृता, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. वीर सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज सतुली के प्रधानाचार्य भास्कर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed