फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tight security arrangements in UP border area

यूपी बार्डर क्षेत्र में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 14 Feb 2022 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements in UP border area
यूपी बार्डर स्थित कौड़िया चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग करती पुलिस फोर्स। - फोटो : KOTDWAR
विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को जहां संवेदनशील पोलिंग बूथ और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, वहीं यूपी बार्डर पर पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। बार्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहन की जांच की गई। यूपी के कौड़िया चेक पोस्ट और सनेह पोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग के बाद ही आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव के कारण सोमवार को जहां बाजार बंद रहे, वहीं आमतौर पर सार्वजनिक वाहनों का संचालन न होने से सड़कें सूनी रही। पुलिस की ओर से यूपी बार्डर के साथ ही लालढांग-हरिद्वार मार्ग पर चिलरखाल में बनाए गए बैरियर पर भी सख्ती रही। बाहर से आने वाले लोगों से उनके आने का कारण पूछा जाता रहा। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed