फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   tiger killed child elephant

हाथी के बच्चे को मारकर खा गए बाघ

Mon, 18 Jan 2016 10:04 PM IST
कालागढ़/कोटद्वार
कालागढ़/कोटद्वार Updated Mon, 18 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज में बाघ और हाथी के बच्चे के बीच हुए संघर्ष में मादा हाथी की मौत हो गई है। मादा हथिनी की उम्र दस से बारह वर्ष के बीच आंकी गई है।
विज्ञापन

बाघों ने हाथी के बच्चे को मौत के घाट उतारने के बाद अपना निवाला भी बना लिया है। हाथी के शिकार का यह मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। वन विभाग के कैमरा ट्रेप में बाघों के हाथी के बच्चे को मारने और निवाला बनाने का दृश्य कैद हुआ है। वन अधिकारियों ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मशहूर शिकारी जिम कार्बेट ने अपनी किताबों में अपना अनुभव बताया कि बाघ हाथी को खा जाते हैं। आमतौर पर ऐसा कम ही देखने और सुनने को मिलता है लेकिन दो दिन पूर्व कालागढ़ उपखंड के ढेला रेंज में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में है। जब हाथी के 10-12 साल के मादा बच्चे को बाघों ने मार कर खा लिया। कालागढ़ के उपप्रभागीय अधिकारी आरके तिवारी ने इसकी पुष्टि की। बताया कि कैमरा ट्रैप से लिए फोटो में इस बात की पुष्टि हुई है। बताया कि कैमरे में बाघ हाथी को खाते हुए देखे गए हैं। ढेला कक्ष संख्या दो में हुई इस घटना के बाद से हाथी झुंड के आक्रोशित होने की आशंका बनी है। इलाके पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघों से हाथियों के बच्चों को बचाने की चुनौती
उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी बताया कि बाघ व हाथी संघर्ष में हाथी की जान जाने के बाद उसे बाघ खा गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हाथी के बच्चे की जान दो से अधिक बाघों ने ली होगी। घटनास्थल के आसपास बीस मीटर के घेरे की सघन कांबिंग की गई तो 16 जगह बाघों की मौजूदगी के निशान मिले हैं। आशंका यह जताई जा रही है कि बाघ बाघिन के जोड़े और उसके बच्चों ने मादा हाथी की जान ली है।

कालागढ़ रेंज के धारा, झिरना और ढेला में हर दिन पर्यटकों को दो से तीन बाघों की साईटिंग हो रही है। यहां बाघों की अधिकता है। बाघों से हाथियो को बचाने की चुनौती के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।

फोटो- कार्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज में हाथी के बच्चे को खाते हुए बाघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed