{"_id":"67dda1c3043aaff0d205a0b3","slug":"tiger-died-in-mutual-conflict-in-pakharo-range-of-ktr-all-organs-found-safe-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-646028-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: केटीआर के पाखरो रेंज में आपसी संघर्ष में बाघ की मौत, सभी अंग सुरक्षित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: केटीआर के पाखरो रेंज में आपसी संघर्ष में बाघ की मौत, सभी अंग सुरक्षित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग के पाखरो रेंज में एक नर बाघ की मौत हो गई है। मौत की वजह आपसी संघर्ष बताया जा रहा है। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। एनटीसीए के नियमों के तहत बाघ का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया है।
केटीआर के प्रभागीय वनाधिकारी और सीटीआर के अपर निदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पाखरो रेंज के कमला वन चौकी से पांच किमी भीतर घने जंगलों में गश्त के दौरान एक बाघ मृत मिला। वनकर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर एसडीओ अनामिका बुक्करवाल समेत वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को एनटीसीए के नियमों के अनुसार दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद बाघ के शव को नष्ट कर दिया गया है। बाघ की उम्र करीब सात साल है। बताया कि आपसी संघर्ष में उसकी मौत हुई है। संवाद