फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tiger Club won the tournament by defeating Brothers XI

बमोली गांव के टाइगर क्लब ने जीता क्रिकेट प्रीमियर लीग

Sun, 11 Oct 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tiger Club won the tournament by defeating Brothers XI
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत बमोली गांव के खेल मैदान में 28 सितंबर से चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबला बमोली गांव के टाइगर क्लब ने ब्रदर्स इलेवन को हराकर जीता। मैन ऑफ द मैच बमोली टाइगर क्लब के हिमांशु रहे।
विज्ञापन

रविवार को फाइनल मुकाबला देवीखेत ब्रदर्स इलेवन और बमोली गांव के टाइगर क्लब के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख सुखदेव सिंह राणा और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान विनीता रावत ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम प्रधान विनीता रावत ने कहा की अगले साल से ब्लाक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर टूर्नामेंट का नाम रखा जाएगा। उन्होंने खेल मैदान का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा भी की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवीखेत ब्रदर्स इलेवन ने निर्धारित 18 ओवरों में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बमोली गांव के टाइगर क्लब ने 15 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद धनराशि और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान जयपाल सिंह रावत, सूर सिंह रावत, राम सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह रावत, मोहिर सिंह रावत और शैलेंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed