फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three tigers seen in village Bakharoti, villagers in panic

Kotdwar News: गांव बखरोटी में दिखे तीन बाघ, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 12 Mar 2025 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Three tigers seen in village Bakharoti, villagers in panic
कोटद्वार/धुमाकोट। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) से सटे नैनीडांडा ब्लॉक के बाघ प्रभावित बखरोटी गांव में मंगलवार रात को तीन बाघ देखे गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। ग्रामीण समूह में आवाजाही कर रहे हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में डटी हुई है और लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार रात को करीब नौ बजे ग्रामीण बलवीर सिंह के घर के पास तीन बाघ देखे गए। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को फोन पर सूचना दी। जिस पर ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघों को वहां से भगाया। कहा कि क्षेत्र में बाघों की धमक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। महिलाएं जहां जंगल और खेतों में समूह में आवाजाही कर रही हैं, वहीं अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेने के लिए खुद ही जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शंकरपुर में भी रातभर बाघ के गुर्राने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन

बाघ के आतंक के कारण शंकरपुर पुलिस चौकी में भी पुलिसकर्मी सुरक्षा की दृष्टि से रात को गेट बंद कर दे रहे हैं। सामान्य दिनों में जहां पुलिसकर्मी व ग्रामीण सुबह 5:30 बजे टहलने के लिए निकलते थे, वहीं, अब उनकी सुबह 6:30 बजे के बाद ही दिनचर्या शुरू हो रही है। उधर, जमूण गांव निवासी अजय भदोला ने बताया कि गांव में बाघ के हमले के बाद आसपास के सभी गांवों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग की ओर से हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा भी नहीं लगाया गया है। अभी तक उसे नरभक्षी भी घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed