फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three thousand tourists reached Lansdowne, the market buzzed

Kotdwar News: तीन हजार पर्यटक पहुंचे लैंसडौन, बाजार हुआ गुलजार

Fri, 30 Dec 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three thousand tourists reached Lansdowne, the market buzzed
लैंसडौन व इसके आसपास के क्षेत्र के होटल, होमस्टे व रिजॉर्ट पर्यटकों से फुल हो चुके हैं। इस साल की विदाई व नए साल के स्वागत के लिए अब तक यहां करीब तीन हजार से अधिक पर्यटक पहुंच गए हैं। बाहर से आए पर्यटक बर्फबारी की आस लगाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि नया साल बर्फबारी की सौगात लेकर आएगा और उन्हें बर्फ देखने का मौका मिल पाएगा।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा, जयपुर, अलवर, दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेरठ, नोएडा आदि स्थानों से पर्यटक लैंसडौन और इसके आसपास के क्षेत्रों में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं। होटल कारोबार से जुड़े मुकेश मिश्रा व जितेंद्र कुमार ने बताया कि फतेहपुर, बिलांसू, पालकोट, गोयूं, डेरियाखाल, लैंसडौन, जयहरीखाल, गुमखाल, हटनिया, देवीखेत, सिसल्डी, चुडंई, घांघलीखाल में सभी होटल व रिजॉर्ट बुक हो चुके हैं। अब तक 3000 से अधिक पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। जिन पर्यटकों ने होटलों में कमरे बुक नहीं कराए हैं वे कमरों के लिए भटक रहे हैं। कोटा से आए हेमंत खंडेलवाल व शशि कुमार ने बताया कि लैंसडौन से हिमचोटियों का नजारा खूब लुभाता है। वे बच्चों को प्राकृतिक छठा का दीदार कराना चाहते हैं। सेना के म्यूजियम से सैन्य पृष्ठभूमि की जानकारियां, टिप इन टॉप से हिमालय चोटियों का दृश्य, भुल्लाताल झील में नौका विहार करना भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed