फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three routes including Kashipur-Buakhal highway closed due to snowfall

बर्फबारी से काशीपुर-बुआखाल हाईवे समेत तीन मार्ग बंद

Sat, 05 Feb 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three routes including Kashipur-Buakhal highway closed due to snowfall
धुमाकोट में हिमपात से बंद मार्ग को यातायात के लिए खुलवाती पुलिस। - फोटो : KOTDWAR
क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी से काशीपुर-बुआखाल हाईवे, धुमाकोट-दीवाखाल मोटर मार्ग और थलीसैंण-बीरोंखाल मोटर मार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच और लोनिवि विभाग ने मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगा दी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्षेेत्र में हुई बर्फबारी के कारण नैनीडांडा और बीरोंखाल ब्लाक की अधिकतर सड़कें बंद हो गई थीं। तीन सड़कों को छोड़कर लोक निर्माण विभाग ने अन्य सड़कों को खोल दिया है। मार्ग बंद होने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। एनएच विभाग और लोनिवि की जेसीबी मार्ग खोलने में लगी है। रविवार तक सभी मार्गों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क बाधित होने से शादी की स्थगित
धुमाकोट। भारी बर्फबारी के चलते काशीपुर बुआखाल हाईवे दीवा के निकट बंद होने से शनिवार को एक परिवार को शादी समारोह स्थगित करना पड़ा।
धुमाकोट क्षेत्र के ग्राम कोचियार से ग्राम मासौं जसपुरखाल के आशीष कुमार पुत्र हरि प्रकाश की दिन की शादी तय थी। कोचियार से शनिवार सुबह बरात को मासौं जाकर शाम को दुल्हन लेकर लौटना था। पिछले दो दिन लगातार बारिश व बर्फबारी के चलते काशीपुर बुआखाल हाईवे धुमाकोट दीवाखाल के दोनों ओर बाधित हो गया। शनिवार को दोपहर तक मार्ग नहीं खुल सका, जिसके चलते दिन में होने वाली शादी स्थगित करनी पड़ी। दूल्हे के पिता हरि प्रकाश ने बताया कि मासौं जाने के लिए कहीं से भी मार्ग खुला नहीं है। इस कारण दुल्हन के परिजनों से बात करके आपसी सहमति से फिलहाल विवाह को स्थगित कर दिया है। मार्ग खुलने पर ही विवाह आयोजन संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed