फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three hunters arrived with the intention to kill the elephant forest cede its

हाथी मारने के इरादे से जंगल पहुंचे तीन शिकारी दबोचे

Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three hunters arrived with the intention to kill the elephant forest cede its
बरामद असलहे। - फोटो : अमर उजाला

लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों में हाथी को मारने के इरादे से पहुंचे तीन शिकारियों को वन विभाग की गश्ती टीम ने दबोच लिया। उनके पास से हाथी को मारने में उपयोग होने वाली बंदूक, जिंदा कारतूस, धारदार हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है। तीनों को जंगल से यहां डिवीजन कार्यालय में लाया गया, जहां उनसे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक गढ़वाल गंभीर सिंह और लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ नितीश मणी त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार सुबह कोटडीढांग रेंज के दक्षिण कोटड़ी कक्ष संख्या-11 में वन दरोगा मदनलाल, वन रक्षक राहुल चमोली, महेंद्र सिंह और छोटे लाल गश्त पर थे। तभी उन्हें जंगल से बाहर की ओर जाते तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। संदेह होने पर उन्होंने युवकों को रोका और उनके सामान की तलाशी ली। जिस पर उनके पास से एक नाली की फोल्डिंग बंदूक, दस 70 एमएम के जिंदा कारतूसों से भरा डिब्बा, एक बड़ा चाकू, एक आरी और खाने-पीने का सामान बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ के बाद खोह नदी के पास छिपाकर रखी गई बाइक भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों शिकारी हरगांव चांदन नगीना (यूपी) के हैं। उनके खिलाफ वन और वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि शिकारी दल का मास्टर माइंड रईस धामपुर का रहने वाला था, उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकारी दल ने छह दिन पहले की थी रैकी
खुलासे में शिकारियों ने बताया कि वे छह दिन पहले बाइक से वन प्रभाग के बगनाला, पाखरौ और सनेह क्षेत्र के हाथी बाहुल्य क्षेत्र की रैकी करने आए थे। उन्होंने हाथियों के पाए जाने की जगह तलाश ली थी और उसके बाद वे कल रात बाइक पर सवार होकर कोटड़ी रेंज के जंगल में हाथी का शिकार करने के इरादे से दाखिल हुए थे।

मास्टर माइंड रईस ने बनाई थी योजना
पकड़ में आए एक शिकारी ने बताया कि डेढ़ महीने पहले बंदूकों की अवैध सप्लाई करने वाला टिबड़ी धामपुर यूपी निवासी रईस ने उन्हें हाथी को मारने के लिए प्रेरित किया था, जिससे बहुमूल्य हाथी दांत निकालकर उसकी तस्करी की जा सके। रईस ने उसे फोल्डिंग बंदूक और दस जिंदा कारतूस उपलब्ध कराए थे। जिसे उसने दूसरे साथी अब्दुल रहमान ने अपने घर पर कबूतर की चाल पर छिपाया था।

हाथी के पैरों में गोली मारने की दी सलाह
बताया कि उसने पहले अपने गांव के पास अभ्यास के रूप में एक नील गाय को इसी बंदूक से गोली चलाकर मारा। मास्टर माइंड रईस ने उसे जंगल में पानी की जगह पर रहने और बड़े दांतों वाला हाथी दिखने पर उसके आगे के दो पैरों के बीच में गोली मारने की सलाह दी थी जिसकी उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी।


डर के मारे भाग रहे थे जंगल से, धरे गए
शुक्रवार रात को कोटड़ी के बीहडों में हाथी मारने के लिए पहुंचे शिकारियों में से एक शिकारी को रात के समय जंगली जानवरों का भय सताने लगा। बह बुरी तरह डर गया था। उसने अपने साथियों को भी जंगल से भागने के लिए तैयार कर लिया। रातभर उन्होंने दहशत में काटी। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सामान सहित वे जंगल से बाहर निकल ही रहे थे, तभी वे गश्ती दल के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed