फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three home guards honored for doing excellent work during duty

Kotdwar News: ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन होमगार्ड सम्मानित

Sun, 18 May 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three home guards honored for doing excellent work during duty

विज्ञापन




कोटद्वार। जिला कमांडेंट (होमगार्ड) पौड़ी निर्मल जोशी ने रविवार को कोटद्वार तहसील में होमगार्ड सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने होमगार्ड को ड्यूटी से संबंधित निर्देश दिए और उनकी समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर उन्होंने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन होमगार्ड को सम्मानित भी किया।


जिला कमांडेंट ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा चल रही है और होमगार्ड की ड्यूटी भी यात्रा में लगी हुई है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान आपका व्यवहार आमजन के लिए अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि पहले होमगार्ड की छुट्टी का कोई प्रावधान नहीं था। अब साल में होमगार्ड की 12 छुट्टी स्वीकृत की गई हैं। 9 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाली जगह पर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स को प्रतिदिन 200 रुपये अतिरिक्त वेतन मिलेगा। कहा कि होमगार्ड्स को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां भी दी जा रहीं हैं। कार्यक्रम में होमगार्ड को ड्यूटी से संबंधित जानकारी भी दी गई। जिला कमांडेंट ने ड्यूटी के दौरान अच्छा कार्य करने के लिए तीन होमगार्ड राजू सैनी, ताहिर अली व दिवाकर दत्त को सम्मानित भी किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed