फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three dead including head in car accident

कार दुर्घटना में प्रधान समेत तीन की मौत

Wed, 17 Jun 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Three dead including head in car accident
सतपुली-बैजरो मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक प्रधान समेत एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कोटद्वार बेस अस्पताल से देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सभी लोग पोखड़ा विकासखंड के ग्राम मटगल के निवासी हैं और संगलाकोटी से अपने गांव मटगल लौट रहे थे।
विज्ञापन

तहसीलदार चौबट्टाखाल गिरीश चंद्र पोखरियाल ने बताया कि मंगलवार देर रात पोखड़ा से बैजरो की ओर जा रही एक कार मेलगांव के पास करीब 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी, जिसमें पोखड़ा ब्लाक की बगड़ीगाड़ ग्राम पंचायत के प्रधान प्रीतम सिंह (48) पुत्र महिपाल सिंह और अनूप सिंह (47) पुत्र शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृपाल सिंह (65) पुत्र ध्यान सिंह और प्रेम सिंह (67) पुत्र कुंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को पीएचीसी पोखड़ा ले गए। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन घायल कृपाल सिंह ने हायर सेंटर ले जाते समय सतपुली के पास दम तोड़ दिया। जबकि घायल प्रेम सिंह को कोटद्वार बेस अस्पताल से देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा में पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। गांव के पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में तीनों मृतकों की एक साथ अंत्येष्टि की गई। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट और कविंद्र इष्टवाल ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed