{"_id":"67e015c8f798baa34909563f","slug":"those-who-did-special-work-in-the-education-of-handicapped-were-honored-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-114737-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दिव्यांगजनों की शिक्षा में विशिष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दिव्यांगजनों की शिक्षा में विशिष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित
Sun, 23 Mar 2025 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
जीआईसी में समावेशित शिक्षा के अंतर्गत हुआ अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
कोटद्वार। समग्र शिक्षा पौड़ी के तत्वावधान में समावेशित शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जीआईसी कोटद्वार सभागार में कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने किया।
बीईओ दुगड्डा अमित कुमार चंद ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति सकारात्मक रहना होगा। सहायक समाज कल्याण अधिकारी दुगड्डा संजीव पाल ने दिव्यांगजनों से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशिष्ट कार्य करने वाली शिक्षिका माधुरी कंडवाल, अमिता बड़थ्वाल, राधा देवी, शिक्षक गोविंद सिंह चौहान, संजय नौडियाल एवं प्रमोद कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, विजेंद्र सिंह नेगी, सुनीता मधवाल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा रीना रावत, सारिका केष्टवाल, शिक्षक परितोष रावत, मनीष रावत, अमित कुमार, मनोज कुमार प्रधानाचार्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यशाला उपरांत मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य नियंत्रक बोर्ड परीक्षा नागेंद्र बर्त्वाल ने राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार स्थित मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया।