फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   This year in Pauri Garhwal district, 118 out of 163 dengue patients were found in Kotdwar.

Kotdwar News: पौड़ी गढ़वाल जिले में इस साल 163 में से 118 डेंगू मरीज कोटद्वार में मिले

Fri, 11 Oct 2024 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
This year in Pauri Garhwal district, 118 out of 163 dengue patients were found in Kotdwar.

विज्ञापन
कोटद्वार। विगत वर्ष कोटद्वार में डेंगू के कई परिणामों को देखते हुए इस वर्ष कोटद्वार में डेंगू की रोकथाम के लिए कड़े प्रयास किए गए। जिससे काफी हद तक डेंगू की रोकथाम तो हुई, लेकिन अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कोटद्वार में डेंगू के मामले अभी भी सबसे अधिक सामने आए हैं।जिला प्रशासन ने डेंगू लार्वा सोर्स रिडक्शन की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कोटद्वार में सबसे ज्यादा 30,997 घरों और कई राउंड में 10,79,141 जनसंख्या को कवर करने का दावा किया गया है। इसी तरह कई राउंड में श्रीनगर में 2,74,243, पौड़ी में 50,899, लक्ष्मणझूला में 50,429, सतपुली में 17,366, कोट ब्लॉक में 7,978 जनसंख्या को कवर किया गया है। इसके बावजूद कोटद्वार में एक-एक कर डेंगू के 118 मामले सामने आए। इनमें गाड़ीघाट और काशीरामपुर तल्ला में सबसे अधिक नौ-नौ, रतनपुर व कुंभीचौड़ में सात-सात, दुगड्डा में छह, नींबूचौड़, पदमपुर, लकड़ी पड़ाव में पांच-पांच मरीज डेंगू पीड़ित मरीज शामिल रहे।




वहीं, कोटद्वार समेत पूरे पौड़ी गढ़वाल जिले में अब तक कुल 163 डेंगू के मरीज मिले हैं। जिनमें दुगड्डा ब्लॉक में कोटद्वार क्षेत्र के 118, खिर्सू ब्लॉक में श्रीनगर क्षेत्र के 15, पौड़ी ब्लॉक में पौड़ी क्षेत्र के दो, यमकेश्वर ब्लॉक में लक्ष्मणझूला क्षेत्र के 19, रिखणीखाल ब्लॉक में रिखणीखाल क्षेत्र के 2, कोट ब्लॉक में सबदरखाल क्षेत्र के एक, जयहरीखाल ब्लॉक में सेंदीखाल क्षेत्र में दो, जयहरीखाल, लैंसडौन क्षेत्र में एक-एक, थलीसैंण ब्लॉक के थलीसैंण क्षेत्र और पाबौ ब्लॉक के पाबौ क्षेत्र में एक-एक डेंगू मरीज शामिल हैं। सबसे ज्यादा मरीज कोटद्वार क्षेत्र में मिलने से जिला प्रशासन का पूरा ध्यान कोटद्वार पर बना हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed