फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Thieves blew a donation box from Shiv Shakti temple, broke one

शिव शक्ति मंदिर से चोरों ने एक दानपात्र उड़ाया, एक तोड़ा

Mon, 07 Feb 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew a donation box from Shiv Shakti temple, broke one
शिवपुर-मानपुर चौराहे पर स्थापित शिव शक्ति मंदिर से चोरों ने एक दानपात्र चुरा लिया जबकि एक दानपात्र तोड़कर उसमें से नकदी चुरा ली। शिव शक्ति मंदिर समिति की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिव शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल किशोर खंतवाल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि तीन फरवरी को दोपहर तीन बजे मंदिर गया तो मंदिर का दानपात्र गायब मिला। उन्होंने आसपास दानपात्र की खोज की, लेकिन वह नहीं मिला। मंदिर में रखा दूसरा दानपात्र भी टूटा मिला। उन्होंने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, एसएसआई जगमोहन रौतेला ने बताया कि शिवपुर के मंदिर से दानपात्र चोरी होने के मामले में जांच की जा रही है। शीघ्र दानपात्र चोरी करने वाले अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed