फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There will be a change in leadership at the district level in Congress

Kotdwar News: कांग्रेस में जिला स्तर पर होगा नेतृत्व परिवर्तन

Thu, 11 Sep 2025 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
There will be a change in leadership at the district level in Congress

विज्ञापन
पौड़ी। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पर्यवेक्षकों ने पौड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

जिला मुख्यालय पौड़ी के सर्किट हाउस में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के पर्यवेक्षक/सांसद राहुल कासवान ने पत्रकारवार्ता कर कार्यकारिणी के गठन की जानकारियां दीं। बताया कि कांग्रेस में पहली बार कार्यकारिणी गठन के लिए सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो कि सभी राज्य और सभी जनपदों में आयोजित होगा। इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि पार्टी में नई कार्यकारिणी का गठन किए जाने और योग्य कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाए जाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के सुझावों को भी शामिल किया जा रहा है। बताया कि सभी की रायशुमारी के बाद जिलाध्यक्ष के उम्मीदवारों के नाम पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, कुलदीप कंडारी, संजय डबराल, उपेंद्र रावत, राहत हुसैन और सुनील लिंगवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed