फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There was a strong demand for replacing the electricity poles.

Kotdwar News: बिजली के खंभे बदलने की जोरशोर से उठी मांग

Fri, 22 May 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 22 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
There was a strong demand for replacing the electricity poles.
डीडीओ मनविंदर कौर ने दिए अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा (कोटद्वार)। क्षेत्र पंचायत समिति दुगड्डा की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को साझासैंण स्थित ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बिजली के खंभे बदलने, पानी, सड़क व शिक्षा के मुद्दे छाए रहे। बैठक में उपस्थित जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन में उठाई गई समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। ऊर्जा निगम की चर्चा के दौरान जौरासी के ग्राम प्रधान चंडी प्रसाद कुकरेती ने पंचायत भवन के अस्थायी बिजली के कनेक्शन को स्थायी करने की मांग की। गौला की प्रधान रश्मि थपलियाल ने पुराने बिजली के खंभों को बदलने की मांग की। कठूड छोटा के प्रधान नवीन नेगी ने आंगनबाड़ी केंद्र के सामने झुके बिजली के खंभे को ठीक करने को कहा। पेयजल निगम व जल संस्थान की चर्चा के दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष सरदार सिंह नेगी ने भवांसी में जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण कराने, उमरैला की प्रधान संगीता देवी ने ऐता-चरेख मोटर मार्ग पर फुटपाथ व कलवट बनाने, धूरा भरपूर के प्रधान रमेश भट्ट ने गांव की सड़क की मरम्मत कराने, बल्ली के बीडीसी सदस्य जयपाल सिंह ने जीआईसी बल्ली में प्रधानाचार्य की तैनाती, प्रधानसंघ के अध्यक्ष ने एसएमसी में प्रधानों को जोड़ने की मांग की। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख सुनील नेगी, कनिष्ठ प्रमुख आरती काला, जिला पंचायत सदस्य सीमा भंडारी, समेत ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन बीडीओ बीडी रतूड़ी ने किया।
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed