{"_id":"673f62a6ff648966b50d4a08","slug":"there-was-a-fight-for-buses-on-delhi-route-15-cng-and-new-buses-sent-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-553141-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दिल्ली रूट पर बसों के लिए रही मारामारी, 15 सीएनजी व नई बसें भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दिल्ली रूट पर बसों के लिए रही मारामारी, 15 सीएनजी व नई बसें भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शादी बरात का सीजन होने के कारण बृहस्पतिवार को कोटद्वार रोडवेज बस अड्डे पर पर्वतीय और मैदानी दोनों रूटों पर सवारियाें की भीड़ रही। बसों की कमी का खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ा। उन्हें बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। काफी देर बाद बस मिलते ही सवारियों में सीट पाने के लिए होड़ मच गई। यह क्रम बृहस्पतिवार सुबह से लेकर शाम तक कोटद्वार बस स्टेशन पर बना रहा। यूपी और अन्य प्रांतों से आने वाली बसें भी ठसाठस भरकर रवाना हुईं।
केदारनाथ उपचुनाव में कोटद्वार से 8 बसें भेजी गई हैं। जिनमें एसएसपी समेत पुलिस फोर्स को उनके मूल कैंप में लौटाने की जिम्मेदारी है। एसएसबी को केदारनाथ विधानसभा से धारचूला पहुंचाने के लिए वहां से ये बसें भेजी गई हैं, जिसमें आगामी दो तीन दिन और लगेंगे। कमोवेश यही हाल पिथौरागढ़ भर्ती रैली में भेजी गई 7 बसों का हैं।
पिथौरागढ़ प्रशासन और परिवहन निगम ने इन बसों को टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच भर्ती रैली में उमड़े युवाओं को ले जाने और छोड़ने में लगाया है। इनको लौटने में भी अभी समय लगेगा। 15 बसें घट जाने से उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो की व्यवस्थाएं चरमराई गई। आलम यह बना है कि एआरएम दफ्तर छोड़कर खुद व्यवस्था बनाने के लिए सड़क पर उतरे रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए सीएनजी व दो नई बसों समेत 15 बसें रवाना की गईं। इसके अलावा यात्रियों की संख्या को देखते हुए 6 बसें गाजियाबाद के मोहननगर तक के लिए चलाई गईं। एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि उपचुनाव व पिथौरागढ़ से बसों के लौटने का इंतजार है। बसों की कमी से दिक्कत होनी स्वाभाविक है। व्यवस्था बनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।