{"_id":"5ebd66d88ebc3ee5324204cd","slug":"there-is-an-influx-of-people-to-come-to-garhwal-kotdwar-news-drn344261130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल आने के लिए लगा है लोगों का तांता, इंट्री कराने में लग रहे कई घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल आने के लिए लगा है लोगों का तांता, इंट्री कराने में लग रहे कई घंटे
विज्ञापन
कोटद्वार। लॉकडाउन बढ़ने की आशंका से देश के विभिन्न प्रांतों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों का गृह राज्य में लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। प्रवासियों की भीड़ देखकर यूपी-यूके बॉर्डर पर कोटद्वार पुलिस और प्रशासन के पसीने छूटने लगे हैं। नतीजतन लोगों को बार्डर में अपने नाम इंट्री कराने के लिए दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार तड़के से देर शाम तक कोटद्वार के कौड़िया चेकपोस्ट पर गढ़वाल आने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। यहां पर पुलिस और प्रशासन की ओर से जहां उनकी पूरी डिटेल पंजीकृत की जा रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश से पहले उन्हें अपने गांव में होम क्वारंटीन किए जाने की मुहर भी लगवानी पड़ रही है। इसमें भीड़ के चलते काफी समय लग रहा है। दिल्ली से दुगड्डा लौट रहे देवेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि वे प्राइवेट कार से कौड़िया तक पहुंचे, लेकिन यहां नाम लिखवाने के लिए दो घंटे में भी नंबर नहीं आया। बच्चे परेशान हो रहे हैं। प्रशासन को यहां पर व्यवस्थाएं बढ़ानी चाहिए।
कौड़िया चेकपोस्ट पर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम लगाई गई हैं। यहां से प्रवेेश करने वालों की सूची संबंधित विकासखंड और तहसीलों को उसी दिन भिजवा दी जाती है ताकि उन पर होम क्वारंटीन के दौरान नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
-योगेश मेहरा, एसडीएम कोटद्वार
-फोटो