फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There is a need for trenching ground in Dugadda

Kotdwar News: दुगड्डा में ट्रंचिंग ग्राउंड की दरकार, दिनोंदिन बदहाल हो रहे हालात

Mon, 21 Oct 2024 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
There is a need for trenching ground in Dugadda
नगर पालिका क्षेत्र के अपशिष्ट के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था नहीं होना दिनोंदिन गंभीर समस्या बनता जा रहा है। चूनाधारा के निकट पालिका की खाली भूमि में अपशिष्ट को एकत्र कर उसका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन




नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में जैविक व अजैविक अपशिष्ट फेंकना प्रतिबंधित है। पालिका की ओर से नगरवासियों को गीला व सूखा कूड़ा रखने के लिए कूड़ेदान वितरित किए गए हैं। जीरो वेस्ट कंपनी की ओर से घर-घर पहुंचकर कूड़ा एकत्र कर पालिका की ओर से निर्धारित स्थान में जमा किया जाता है। दुर्भाग्यवश आज भी सार्वजनिक स्थलों में मौका मिलते ही लोग जैविक-अजैविक अपशिष्ट फेंक रहे हैं। शासन की ओर से पालिका को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। निवर्तमान बोर्ड ने भी न्याय पंचायत उमथगांव क्षेत्र में भूमि की तलाश की थी। आमडाली में भूमि चयनित हो गई थी, लेकिन उसके निकट दुगड्डा की पेयजल योजना स्थापित होने से एनओसी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


पालिका बोर्ड भंग होने के बाद वर्तमान में प्रशासक/एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग व पालिका के संयुक्त प्रयास से भूमि की तलाश की जा रही है। वर्तमान में राजस्व विभाग की पट्टी सीला-1 क्षेत्र में भूमि का चयन किया जा रहा है। भूमि का चयन होने के बाद रिपोर्ट डीएम पौड़ी को भेजी जाएगी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शिवानी सालार ने बताया कि पालिका क्षेत्र के अपशिष्ट के निस्तारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। शासन के निर्देश पर नगर के निकटवर्ती क्षेत्र में राजस्व भूमि की तलाश की जा रही है। वर्तमान में पट्टी सीला-1 में राजस्व भूमि का चयन किया गया है। भूमि की मृदा व पर्यावरण से संबंधित जांच कराने के संबंध में एसडीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed