{"_id":"5ec404bb8ebc3e90a76554f4","slug":"the-young-man-who-went-out-on-a-morning-walk-died-due-to-a-heart-attack-kotdwar-news-drn3447270150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सैर पर निकले जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सैर पर निकले जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत
विज्ञापन
सुबह की सैर पर निकले आसाम राइफल्स के जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाजार चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव निवासी विनोद कुमार (42) मंगलवार सुबह दो अन्य लोगों के साथ सैर पर गए थे। झूलापुल से आगे रतनपुर-कुंभीचौड़ मार्ग पर विनोद को अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े।
साथियों ने परिजनों को सूचना देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार विनोद बीती मार्च में छुट्टी लेकर घर आए थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते लौट नहीं सके। वह अपने पीछे भाई-बहन, मां-बाप पत्नी-बच्चे का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों की ओर से उनकी यूनिट को सूचना दे दी गई है।