{"_id":"5911f13b4f1c1baa7c852432","slug":"the-threatened-elephant-on-the-street-opposite-women-returning-from-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रही महिलाओं के सामने सड़क पर धमका हाथी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रही महिलाओं के सामने सड़क पर धमका हाथी
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Tue, 09 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
elephant
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनेह क्षेत्र के रामपुर गांव में टस्कर हाथी की धमाचौकड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार रात को उसने शादी समारोह में गए लोगों को उनके घर वापस नहीं लौटने दिया। वन विभाग की टीम ने हवाई फायर कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथी के इस प्रकार लोगों के बीच आने से ग्रामीण दहशत में है। उन्होंने वन विभाग से हाथी से सुरक्षा के लिए उसे को जंगल में ही रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार रात दस बजे रामपुर में आयोजित एक शादी समारोह के रिसप्शन से गांव की महिलाएं लौट रही थी तथी अचानक जंगल से निकलकर हाथी सड़क पर आ गया। बड़े-बड़े दांतों वाले विशालकाय हाथी को सड़क पर देखते ही महिलाओं के होश उड़ गए। इससे पहले कि हाथी उनपर हमला करता उन्होंने पीछे की ओर दौड़ लगा दी। हाथी करीब एक घंटा सड़क पर खड़ा रहा। जिससे लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हावाई फायर कर हाथी को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन
हाथी के जंगल की ओर जाने पर महिलाओं ने चैन की सांस ली और अपने घरों को गए।
डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह ने बताया कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। उसे हवाई फायर कर जंगल में खदेड़ दिया है। क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन