{"_id":"680e60ef7b0096c9ec0084c8","slug":"the-terror-of-leopard-is-not-stopping-in-pathol-village-panic-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-675551-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पठोल गांव में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पठोल गांव में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, दहशत
विज्ञापन
कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत पठोल गांव समेत आसपास के गांवों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले गुलदार ने हमला कर एक बैल को मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के हमले में छह माह में उनके कई पालतू पशु मारे जा चुके हैं। गुलदार की वजह से ग्रामीणों में भी दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से उन्हें पशु क्षति का मुआवजा देने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु दत्त तिवारी ने बताया कि गत 25 अप्रैल की शाम को पशुपालक सच्चिदानंद पालतू पशुओं को खेतों से चराकर घर लौट रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाए गुलदार ने उनके एक बैल पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि गुलदार अब तक 12 से अधिक बकरियां व कई दुधारु गायों को मार चुका है। कहा कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सूचना पर वनकर्मियों ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने वन विभाग से पशुपालक को पशु क्षति का मुआवजा देने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।