फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The sub-post office will soon be removed from the railway station premises

Kotdwar News: रेलवे स्टेशन परिसर से जल्द हटेगा उपडाकघर

Wed, 16 Apr 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 16 Apr 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
The sub-post office will soon be removed from the railway station premises
नए भवन निर्माण के साथ ही विकसित किया जाना है सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग
विज्ञापन

कोटद्वार। रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण अब अंतिम चरण में है। अब रेलवे के मंडलीय अधिकारियों का ध्यान द्वितीय चरण में होने वाले कार्यों में सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एवं मुख्य द्वार पर केंद्रित है। रेलवे स्टेशन परिसर में इन तीनों की झलक स्पष्ट नजर नहीं आने पर डीआरएम ने इस पर तीव्रता से काम करने के निर्देश दिए थे।
रेलवे स्टेशन परिसर में बीते कई दशकों से उप डाकघर संचालित है। उप डाकघर शाखा में अलग-अलग क्षेत्रों के 27 हजार से अधिक खाताधारक हैं। रोजाना सैकड़ाें खाताधारक बैंकिंग कार्यों के अंतर्गत नकद जमा, धनराशि आहरण, निवेश और डाक संबंधी कार्यों के लिए यहां आते हैं। अब डाक विभाग को उप डाकघर शाखा को अन्यत्र शिफ्ट करना होगा। तीन दिन पहले रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए आए डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार ने स्टेशन भवन निर्माण की धीमी गति और सर्कुलेटिंग एरिया व पार्किंग की तस्वीर नजर नहीं आने पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

गति शक्ति यूनिट के प्रभारी सुबोध चौहान ने उन्हें बताया था कि रेलवे के बुकिंग ऑफिस को नए भवन में शिफ्ट करने के बाद पुराने भवन को तोड़ने के साथ ही उप डाकघर भवन को खाली कराकर गिराया जाएगा। वहां पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वहीं, उप डाकघर रेलवे शाखा की पोस्टमास्टर किरन गुसाईं ने बताया कि कुछ समय पहले मौखिक रूप से उप डाकघर भवन खाली करने की बात रेलवे अधिकारियों की ओर से कही गई थी। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। मुख्य डाकघर पौड़ी पर पत्राचार हुआ हो, तो इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुख्य डाकघर पौड़ी के पोस्टल असिस्टेंट शुभम देवरानी ने बताया कि उप डाकघर के किराये की बात तो सामने आई थी, लेकिन शाखा को अन्यत्र शिफ्ट करने का अभी कोई पत्र अथवा संदेश नहीं मिला है।



पुराने भवन में संचालित उप डाकघर शाखा को नया भवन मिलने तक रेलवे परिसर में ही कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से शिफ्ट करने का ज्वाइंट नोट बना था। अगर डाक विभाग रेलवे परिसर में ही शाखा को संचालित करना चाहता है, तो इसके लिए रेलवे मंडल स्तर पर संपर्क बनाना होगा। अन्यथा सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग के लिए कार्यदायी संस्था को काम करना ही है। -सुबोध चौहान, प्रभारी गति शक्ति यूनिट मुरादाबाद

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed