फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The smart meters being installed in the wards should be removed

Kotdwar News: वार्डों में लग रहे स्मार्ट मीटर हटाएं जाएं

Fri, 12 Sep 2025 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
The smart meters being installed in the wards should be removed
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-पांच लकड़ीपड़ाव, वार्ड नंबर-10 पनियाली तल्ली, वार्ड नंबर-11 संपत्ति डोबरियाल मार्ग (पुराना सिद्धबली मार्ग) के लोगों ने उनके वार्डों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाने की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने पार्षद विपिन डोबरियाल, नीरूबाला खंतवाल व नाजमीन के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के एसडीओ कमल सिंह से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से वार्ड नंबर-5, वार्ड नंबर-10 पनियाली तल्ली, वार्ड नंबर-11 संपत्ति डोबरियाल मार्ग पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कहा कि कई घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं और उनके बिल पुराने मीटरों की अपेक्षा बहुत अधिक आ रहे हैं। कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने जनहित में स्मार्ट मीटरों को हटाकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ कमल सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं मीटरों की जांच की है और बिल बिजली की खपत के हिसाब से ही आ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेंद्र चौहान, तारा चंद्र, राजो, प्रेमलता, नाजिश अंजुम और अली हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed