फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The shopkeeper shot himself dead with a licensed gun

Kotdwar News: दुकानदार ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दी

Thu, 22 Dec 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper shot himself dead with a licensed gun
रिखणीखाल ब्लॉक के मसमोली गांव में एक दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा है कि दुकानदार कई दिनों से डिप्रेशन से पीड़ित था। रिखणीखाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

रिखणीखाल थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि परिजनों के अनुसार मनवर सिंह रावत (54) पुत्र स्व. आनंद सिंह की मसमोली गांव में दुकान है। उसका एक बेटा एयर फोर्स में कार्यरत है और दूसरा एमएससी पास है। एक बेटी की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटी देहरादून में पढ़ाई कर रही है। मनवर सिंह कई वर्षों से ब्लड प्रेशर की दवाई ले रहा था और काफी दिनों से डिप्रेशन में था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:45 बजे गांव के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। ग्रामीण और परिजन उसके कमरे में गए तो वह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला। आनन फानन में गांव के लोग उसे लेकर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की बंदूक का लाइसेंस उसके स्वयं के नाम पर है। उसने अपनी नाभि के पास गोली मारकर आत्महत्या की है। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed