{"_id":"675480938287076f3d03ded9","slug":"the-route-plan-was-fine-still-there-was-no-relief-from-the-jam-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-565091-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रूट प्लान रहा दुरुस्त, फिर भी जाम से नहीं मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रूट प्लान रहा दुरुस्त, फिर भी जाम से नहीं मिली निजात
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर पर चल रहे श्री सिद्धबली अनुष्ठान महोत्सव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया था। इसके बावजूद कोटद्वार की मुख्य सड़कों पर दिन भर रुक-रुककर जाम लगता रहा।
तीन दिवसीय महोत्सव में असंख्य श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा शहर की प्रमुख सड़कों से यातायात का दबाव कम कर व्यवस्थित ढंग से वाहनों को गुजारने के लिए रूट प्लान तैयार किया था। ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने और दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को जाम में न फंसना पड़े। इसके बावजूद दिन में कई बार लालबत्ती से झंडा चौक, रेलवे स्टेशन रोड, देवी रोड पर जाम लगा। यही आलम झंडा चौक का भी रहा। एक साथ कई वाहनों के पहुंचने से लंबी कतार लगी। जिससे मालगोदाम मार्ग, बदरीनाथ मार्ग, नजीबाबाद मार्ग, पटेल मार्ग और पदमपुर मार्ग पर वाहनों की कतारें लगती रहीं। कई बार तो पैदल चल रहे लोगों का भी निकलना मुश्किल हुआ।
झंडाचौक से बेस अस्पताल तक हर खासी भीड़-भाड़ रही, लेकिन बेस अस्पताल से बदरीनाथ मार्ग पर सिद्धबली मंदिर की ओर बढ़ते समय केवल श्रद्धालु ही पैदल चलते नजर आए। वहीं, गिवाईंसोत क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए खड़े टैंपो से भी लोग आते-जाते रहे। उधर, रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में बसों के खड़े होने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने से तिराहे एवं आसपास कई बार जाम लगा।