फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The public is paying the brunt of ignoring the public representatives

जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का जनता भुगत रही खामियाजा

Wed, 01 Dec 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The public is paying the brunt of ignoring the public representatives
हनुमंती-जुवा मोटर मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण के लिए चल रहा आंदोलन बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लंगूरगाड नदी में मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर युवा समिति जुवा, भैड़गांव और बंगला की अगुवाई में ग्रामीणों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बने हुए डेढ़ दशक से अधिक का समय हो गया, लेकिन पुल निर्माण नहीं होने से लोगों को बरसात में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नदी के उफनाने के दौरान जान जोखिम में डालकर आवाजाही हो रही है। धरने पर बैठने वालों में युवा समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल, सचिव विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष मातबर सिंह, उप प्रधान जितेंद्र सिंह, संचालक राजेंद्र सिंह चौधरी, धनबीर सिंह, जयपाल सिंह, रवीन्द्र सिंह, मेहरबान सिंह, विनोद नेगी, सुनीता देवी, जमोतरी देवी, गोदांवरी, मुन्नी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed