फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The procession of Vignaharta Ganesh started with great pomp

Kotdwar News: धूमधाम से निकली विघ्नहर्ता गणेश की शोभायात्रा

Sat, 06 Sep 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
The procession of Vignaharta Ganesh started with great pomp

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में अनंत चतुर्दशी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जहां श्रद्धालुओं ने गजानन गणेश से सभी के कुशलक्षेम की कामना की।


नगर क्षेत्र के लोअर बाजार स्थित स्वर्णकार समिति की पहल पर आयोजित श्रीगणेश चौथ महोत्सव मुख्यालय पौड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार लोअर बाजार स्थित गणेश चौथ हाल में प्रात: गणेश पूजन व आरती संपन्न हुई। आयोजकों की ओर से ढोल नगाड़ों की थाप और अबीर-गुलाल रंग उड़ाकर पार्वती नंदन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यालय में श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा लोअर बाजार, कलक्ट्रेट परिसर, धारा रोड, बस स्टेशन होते हुए माॅल रोड से एजेंसी चौक पहुंची। जहां से श्रद्धालुओं व आयोजकों ने गंगा नदी संगम देवप्रयाग में श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जित की। आयोजक संजय वर्मा ने बताया कि प्रात: गणेश पूजन के साथ ही प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता गणेश से प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर रवि वर्मा, दीपक पंडीर, विमल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed