फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The name of the langoori was named after Shaheed Bhupal Singh Negi.

शहीद भूपाल सिंह नेगी के नाम से हुआ लंगूरी का नाम

Thu, 23 Dec 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
The name of the langoori was named after Shaheed Bhupal Singh Negi.
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगूरी अब वीरचक्र से अलंकृत शहीद भूपाल सिंह नेगी के नाम से जाना जाएगा। वर्ष 2016 में प्रदेश सरकार ने विद्यालयों के नाम शहीदों के नाम पर रखने का निर्णय लिया था, लेकिन तब यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई थी। अब शासनादेश होने के बाद बृहस्पतिवार को विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय का विधिवत नामकरण किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के वीर सपूतों का आजादी के आंदोलन के साथ ही देश की सीमाओं की रक्षा में बहुत बड़ा योगदान रहा है। कहा कि भूपाल सिंह नेगी 1948 में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय का नाम उनके नाम से रखे जाने पर उन्हें स्वयं गर्व की अनुभूति हो रही है। बीडीओ दिनेश रावत ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए गढ़वाल के कई वीर सपूत शहीद हुए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहीद की पत्नी गौरा देवी, पुत्र वचन सिंह नेगी, विश्राम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान कमलेश्वरी देवी (लंगूरी), यशपाल सिंह (दियूसा), सीमा देवी (तोली), श्याम सिंह (सिमल्या), सतीश चंद्र (भलगांव), क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह, महिला मंगल दल की अध्यक्ष सरोजनी देवी, गिरजा प्रसाद डोबरियाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मोहम्मद ताहिर, प्रधानाध्यापक दलीप रावत, प्राथमिक विद्यालय लंगूरी की प्रधानाध्यापक बबीता पाठक, उम्मेद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन योगेश कुकरेती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed