{"_id":"5846ebd74f1c1bfd64448708","slug":"the-mistreatment-uncle-lodged-the-definit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने किया दुराचार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा ने किया दुराचार, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार (ब्यूरो)। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक मामा ने अपनी चौदह साल की भांजी के साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 30 नवंबर की बताई जा रही है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
प्रभारी कोतवाल मनोज मैनवाल ने बताया कि एक नवंबर को किशोरी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने ननिहाल में नाना, नानी और मामा के साथ रहती है। 30 नवंबर की रात को वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका मामा शराब के नशे में आया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुराचार करने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर जब उसकी नानी वहां पहुंची तो मामा दरवाजा खोलकर फरार हो गया। अगले दिन वह अपने नाना-नानी के साथ कोतवाली में पहुंची और मामा के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है।