{"_id":"694fe5d09b9b4a952206950b","slug":"the-minister-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-for-the-projects-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120722-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मंत्री ने किया योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मंत्री ने किया योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
Sat, 27 Dec 2025 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
बीरोंखाल के नागणी और देवीखाल कोठा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
बैजरो। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम नागणी और राजकीय हाईस्कूल देवीखाल, कोठा में आयोजित आयोजित कार्यक्रमों में 63.87 करोड़ रुपये बजट की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन शनिवार को विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम नागणी और राजकीय हाईस्कूल देवीखाल, कोठा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने बीरोंखाल के ग्राम नागणी में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य योजना मद के तहत 1480.55 लाख की रसियामहादेव-नाउ-नागणी-चित्तौड़खाल मोटर मार्ग के सुधार एवं पुनर्निर्माण का लोकार्पण किया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीखाल कोठा में 46.74 लाख की लागत से बनने वाले भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने देवीखाल में 28.14 लाख की लागत से बने उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भवन और घोड़ियानाखाल में 224.24 लाख की धनराशि से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज विद्यालय भवन, ग्राम पंचायत चंदोली, तलाई, डुमैला मल्ला, कोटा, सुंगरिया बड़ा, मंगौर में 60 लाख की लागत से बने पंचायत भवनों, लघु डाल खंड, श्रीनगर के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम डांगू तल्ला में 77.08 लाख रुपये से बनी लिफ्ट सिंचाई योजना और ग्राम बुंगीधार मल्ला में 43.14 लाख की लागत की सोलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण किया।