{"_id":"68890641976ae44bc500cb96","slug":"the-main-malan-feeder-canal-is-in-danger-of-being-eroded-by-the-river-the-danger-zone-should-be-repaired-soon-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-750788-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मुख्य मालन फीडर नहर को नदी से कटान का खतरा, डेंजर जोन की हो जल्द मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मुख्य मालन फीडर नहर को नदी से कटान का खतरा, डेंजर जोन की हो जल्द मरम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के काश्तकारों ने कण्वाश्रम स्थित बैराज में मुख्य मालन फीडर के क्षतिग्रस्त चैंबरों की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई है। कहा कि मुख्य मालन फीडर नहर पर नदी से कटान हो रहा है, जिससे कभी भी नहर नदी में समा सकती है। ऐसे में मुख्य फीडर नहर की सुरक्षा के लिए तटबंध बनाने की जरूरत है। यह नहर भाबर के 43 गांवों के साथ ही यूपी के बिजनौर जनपद के गांवों को भी सिंचाई सुविधा मुहैया करवाती है।
मंगलवार को मालिनी किसान पंचायत के अध्यक्ष व पार्षद जेपी बहुखंडी की अगुवाई में क्षेत्र के काश्तकारों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल राठौर से मुलाकात की और उन्हें नहर की समस्या से अवगत कराया। ईई को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। कहा कि कण्वाश्रम स्थित मालन फीडर पर कई जगह डेंजर जोन बने हुए हैं, जिससे मालन फीडर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। नहर के हेड (बैराज) से कण्वाश्रम तक जितने भी चैंबर हैं वह सभी खराब स्थिति में हैं। इन पर भी अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा कण्वाश्रम में जहां मालन फीडर दो शाखा नहरों में बंटता है, उसका चैंबर भी खस्ताहाल है, जिससे यहां बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। कलालघाटी में दाईं मालन फीडर जहां पर दो शाखा नहरों में बंटता है, वहां भी नियम विरुद्ध ताश को वैल्डिंग कर जाम कर दिया गया है। कहा कि ताश के जाम होने से दोनों शाखा नहरों में पानी के बंटवारे में दिक्कतें आ रही है। काश्तकारों ने ज्ञापन में मालन फीडर के क्षतिग्रस्त चेंबरों व ताश की मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान पंचायत के महामंत्री मधूसूदन नेगी, पार्षद भीम सिंह नेगी, पुरुषोत्तम डबराल, दीपक रावत, सुखपाल सिंह, सरोप सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।