फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The lack of ward boys and sanitation workers at PHC Newli is causing problems.

Kotdwar News: पीएचसी न्यूली में वार्ड बॉय व सफाईकर्मी न होने से हो रही दिक्कत

Thu, 25 Sep 2025 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:45 PM IST
सार

श्रीनगर के न्यूली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड ब्वॉय और सफाईकर्मी के अभाव से मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी है। अधिकारियों ने जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
The lack of ward boys and sanitation workers at PHC Newli is causing problems.

विस्तार


विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूली में वार्ड ब्वाॅय व सफाई कर्मी की नियुक्ति न होने से भारी दिक्कतें हो रही हैं। इसके कारण यहां तैनात डॉक्टर व फार्मासिस्ट को ही पीएचसी की सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी पड़ती है। वार्ड बॉय व सफाईकर्मी न होने का खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे पीएचसी की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की ओर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान न होने से लोगों में गहरी नाराजगी है। न्यूली ग्राम सभा के प्रधान संजय देव डंगवाल का कहना है कि उनके गांव में पीएचसी है, लेकिन यहां पर हर समय अव्यवस्थाएं बनी रहती हैं, इस कारण मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां पर वार्ड ब्वॉय व सफाईकर्मी नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल की व्यवस्थाएं किस तरह से संचालित होती होंगी। कहा, अस्पताल के चारों ओर झांड़ियां होने व घास जमी होने से परेशानी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया गया है, बावजूद स्थिति जस की तस है। उन्होंने कहा कि यहां वर्तमान में डॉक्टर व फार्मासिस्ट नियुक्त हैं। कई समय यहां पर डॉक्टर की तैनाती भी नहीं रहती है। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने सीएमओ टिहरी से जल्द से जल्द अस्पताल में वार्ड बॉय व सफाई कर्मी नियक्त किए जाने की मांग की। सीएमओ डाॅ. श्याम विजय सिंह ने कहा कि यह समस्या संज्ञान में आई है अगले महीने तक वार्ड ब्वॉय व सफाईकर्मी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके बाद पीएचसी न्यूली की समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed