{"_id":"69400850f1b7394f2b029d09","slug":"the-jarada-naryunka-motor-road-will-be-revamped-kotdwar-news-c-54-1-uki1002-116647-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जरड़ा नरयुंका मोटर मार्ग का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जरड़ा नरयुंका मोटर मार्ग का होगा कायाकल्प
Mon, 15 Dec 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 15 Dec 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होना है काम
नौगांव (उत्तरकाशी)। जरड़ा नरयुंका मोटर मार्ग का अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कायाकल्प होगा। मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण होने से धारी कफनौल क्षेत्र के लोगों को ब्लॉक और तहसील मुख्यालय पहुंचने का सफर 12 किलोमीटर कम हो जाएगा। जरड़ा नरयूंका मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए भेजी गई। डीपीआर को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।
केंद्र सरकार की ग्रामीण सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी संस्था राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी ने जरड़ा नरयूंका मोटर मार्ग के लिए पच्चीस करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे सड़क का डामरीकरण और सुधारीकरण होना है। मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण होने से जरड़ा, छुड़ी, तेड़ा, तियां, बजलाड़ी, नरयूंका, पालुका, खाबला और धारी कलोगी सहित करीब एक दर्जन गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
धारी कफनौल क्षेत्र के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर की कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे पहले लोगों को कुंवा कफनौल मोटर मार्ग से आवाजाही कर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए 40 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। वर्ष 2010 में बने जरड़ा नरयूंका मोटर मार्ग का लोनिवि डेढ़ दशक बाद भी डामरीकरण नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
मोटर मार्ग से जुड़े एक दर्जन गांव के लोग डेढ़ दशक से मोटर मार्ग पर जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। बरसात के समय मोटर मार्ग पर आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो जाती है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता चौहान का कहना है कि आज वह सपना साकार हुआ है जिसके लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से प्रयासरत थे।
जरड़ा नरयूंका मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 24 करोड़ 75 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। एनआरआईडीए के तहत स्वीकृत सभी मोटर मार्गों के लिए शीघ्र ही निविदा निकाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पुरोला।