{"_id":"5842ebde4f1c1b8476de540c","slug":"the-introduction-of-students-hooked-viewers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 03 Dec 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
programme
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शहीदी मेले में चार चांद लगाए। छात्रों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात बांधे रखा। चौरास में आयोजित शहीदी मेला का शुभारंभ करते हुए शनिवार को स्थानीय विधायक व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि शहीदों के सम्मान में इस प्रकार के मेलों का आयोजन सकारात्मक सोच का परिणाम है।
विज्ञापन
उन्होंने ने शहीदों के सम्मान में गीत भी गाया। कहा कि अगले वर्ष मेला और भी भव्य किया जाएगा। इस दौरान छात्रों ने लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला आयोजक जयकृष्ण भट्ट ने कहा कि सीमित संसाधनों में बेहतर आयोजन कराना ही मेला समिति का प्रयास है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेले को कुछ दिन और बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। मेले के आयोजन में शैलेष मलासी, राकेश बिष्ट, उत्तम भंडारी, मुकेश बर्त्वाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन