{"_id":"6240961907878f179230ae6e","slug":"the-hymns-of-shri-krishna-were-celebrated-in-shree-shyam-mahotsav-kotdwar-news-drn4074694136","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री श्याम महोत्सव में रही श्री कृष्ण के भजनों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री श्याम महोत्सव में रही श्री कृष्ण के भजनों की धूम
विज्ञापन
कोटद्वार में अयोजित श्री श्याम महोत्सव में भजन गायिका उमा लहरी के भजनों पर झूमते श्रद्धालु।
- फोटो : KOTDWAR
श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से आयोजित तृतीय श्री श्याम महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के भजनों की धूम रही। श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली। इसके बाद श्याम बाबा तुम जो मिल गए, हम फूलों जैसे खिल गए... समेत कई भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे।
कोटद्वार के सिद्धपीठ सिद्धबली मंदिर से वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा अर्चना के बाद खाटू श्याम की निशानयात्रा शुरू हुई। ढोल नगाड़ों और श्रीकृष्ण के भजनों के साथ निशानयात्रा बदरीनाथ रोड, झंडाचौक, स्टेशन रोड, लाल बत्ती चौक, नजीबाबाद रोड होते हुए कौड़िया स्थित जेके फार्म पहुंची। वहां पर पूजा के साथ खाटू श्याम की ज्योति स्थापित की गई। कोलकाता से मंगाए गए फूलों से खाटू श्याम दरबार को सजाया गया, इसके बाद छप्पन भोग लगाया गया।
देर शाम आयोजित भजन संध्या में जयपुर राजस्थान से पहुंची प्रसिद्ध भजन गायिका उमा लहरी, दौसा से पहुंचे भजन गायक अजय शर्मा और सोनीपत से पहुंचे भजन गायक हर्षित सोनी के भजनों का जादू चला। सैकड़ों की तादात में भक्त देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। भजन गायिका उमा लहरी ने श्याम बाबा तुम जो मिल गए, हम फूलों जैसे खिल गए..., बांह पकड़ ले सांवरे, कहीं छूट न जाए..., फंसी भंवर में थी मेरी नैया, चलाई तूने तो चल पड़ी..., भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जाएगा..., वो हारे की सहारा, सलोना प्यारा प्यारा... आदि भजनों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खड़े होकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। अजय शर्मा ने तेरा साथ है तो मुझे क्या फिकर है..., आंधी तूफां आए, नैया हिचकोले खाए..., कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आनो है..., मेरी जो लाज है बाबा तेरे हाथ है..., दुखिया गरीब की ये ही फरियाद है... आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक रतन अग्रवाल, अध्यक्ष सुनील कर्णवाल, मनोज कंसल, नीरज गुप्ता, राजीव अग्रवाल, संजय मित्तल, रामानंद अग्रवाल, सुबोध गर्ग, नरेश चंद्र अग्रवाल, शुभम गुप्ता, आशीष जैन, नवीन गोयल, अनूप बंसल और मनोज अग्रवाल आदि मौजूद थे।