फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The huge potential for film production in the mountains: Pandey

पहाड़ में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं : पांडे

Tue, 11 Apr 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी। Updated Tue, 11 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
The huge potential for film production in the mountains: Pandey
shooting - फोटो : amar ujala bureau

बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि गढ़वाली व कुमाऊंनी फिल्मों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है, इससे फिल्म निर्माता भी काफी खुश हैं और इसके और भी बेहतर परिणाम आने वाले दिनों में देखने को भी मिलेंगे। गढ़वाली फिल्म ‘मेजर निराला’ की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे अभिनेता पांडे नेपाली मजदूर का रोल अदा कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहाड़ में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। खासकर बड़े शहरों में पहाड़ी संस्कृति पर आधारित फिल्म को देखने के लिए काफी भीड़ भी जुट रही है। कहा कि ‘गोपी भिना’ फिल्म को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन


पहली बार पौड़ी आने पर उन्होंने कहा कि गढ़वाली फिल्म में भी वह पहली बार कार्य कर रहे हैं। पांडे ने कहा कि क्षेत्रीय फिल्मों को कर मुक्त किया जाना चाहिए ताकि यहां के युवाओं को रोजगार भी मिले और पलायन जैसी समस्या का समाधान भी किया जा सके। इस मौके पर फिल्म निर्देशक  गणेश वीरान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed